Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिहार की तेज पर अब झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10 हजार

बिहार की तेज पर अब झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10 हजार
विज्ञापन
  • झारखंड सरकार की बड़ी पहल
  • राज्य की लड़कियों को 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने राज्य की लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में आयोजित मुख्य समारोह में बताया कि राज्य की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

गुरु को पद्म विभूषण दिया जाना गर्व की बात 

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया है और इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार समेत अन्य राज्यों में इस तरह की योजना सफल रही है और झारखंड में भी इसे लागू करने की तैयारी है। 

साथ ही, राधाकृष्ण किशोर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गुरु को पद्म विभूषण दिया जाना गर्व की बात है, लेकिन उन्हें भारत रत्न मिलने चाहिए। इस संबंध में झारखंड विधानसभा पहले ही केंद्र को प्रस्ताव भेज चुकी है।

वित्त मंत्री ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली

धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर मंत्री ने चिंता जताई और जिला प्रशासन को पड़ोसी राज्यों और मिल मालिकों से समन्वय कर काम तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने पलामू क्षेत्र की विशेष केंद्रीय सहायता रोक दी है, जिसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। वित्त मंत्री ने झारखंड की कृषि स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 24 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है, लेकिन केवल 12 लाख हेक्टेयर में ही सिंचाई की सुविधा है।

पलामू क्षेत्र की औसत आय 60-65 हजार रुपये है, जिसे बढ़ाना जरूरी है। गणतंत्र दिवस समारोह पलामू पुलिस स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां वित्त मंत्री ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डीआईजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,433