Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बोकारो : असामाजित तत्वों ने तीन स्कूली बस और एक वैन फूंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : असामाजित तत्वों ने तीन स्कूली बस और एक वैन फूंका
विज्ञापन

बोकारो में शरारती तत्वों ने स्कूल की 3 बसों और एक वैन को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में शरारती तत्वों ने एक निजी स्कूल के परिसर में खड़ी तीन बसों और एक वैन में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। चास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार ने बताया कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरिया स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में अज्ञात लोगों ने चार बसों और एक वैन में आग लगा दी। हालांकि, स्कूल कर्मचारियों की सतर्कता से एक बस को बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिये थे, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें। स्कूल के निदेशक कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि इस घटना में स्कूल को करीब 1.8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रोज की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद ड्राइवर बच्चों को घर छोड़कर सभी बसों को गैरेज में खड़ा कर चले गये थे। 

निदेशक के अनुसार, गुरुवार देर रात स्कूल के सुरक्षा गार्ड देवी लाल महतो गैरेज के पास बने एक कमरे में सो रहे थे। तभी उन्हें गैरेज से कुछ आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पाया कि दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा कि गैरेज में खड़ी बसों में आग लगी हुई है। इसके बाद गार्ड ने तुरंत स्कूल निदेशक को फोन कर घटना की सूचना दी। 

निदेशक ने बताया कि मैं भी मौके पर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मेरा दरवाजा भी बाहर से बंद था। इसके बाद मैंने हॉस्टल के एक छात्र को बुलाकर दरवाजा खुलवाया और फिर गार्ड के कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिस को सूचना दी। इस मामले में स्कूल निदेशक ने पिंड्राजोरा थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन