Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड ने मनायी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती

राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड ने मनायी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय सैनिक संस्था रांची महानगर के तत्वावधान में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती रांची देवी मंडप रोड हेसल सरोवर नगर रांची में मनायी गयी। मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पुटू ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। 

वहां उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। पुट्टू ने बताया कि आजादी हमें खैराती में नहीं मिली है। इसके लिए कितने लोगों ने अपनी जान गवां दी और वतन के लिए मर मिटे। हमें उनकी शहादत को नहीं भूलना चाहिए। 

उनमें से एक क्रांतिकारी नेताजी भी थे जिन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और इसकी मदद से अंग्रेजों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया। नेता जी का व्यक्तित्व एवं उनके विचार हम सब के लिए अनुकरणीय है। देश की आजादी में उनके द्वारा दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जय हिंद का नारा उन्होंने दिया था यह नारा हमेशा हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। 

खास करके युवाओं से कहा कि वह अपने विचार, व्यवहार, कार्य के प्रति अच्छी सोच रखें। समाज एवं देश को कोई एक व्यक्ति नहीं बदल सकता है। इसके लिए हम सभी को अपनी-अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए। पढ़ाई करके नौकरी पाना ही जीवन का सार नहीं है।समाज,राष्ट्र के प्रति भी हमें अपनी जिम्मेवारी को निभाना है। 

उन्होंने सभी के माता-पिता से विशेषकर आग्रह किया कि अपने बच्चों में बचपन से ही देश भक्ति के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य करें। ताकि आप भी अपने बेटे बेटियों पर गर्व कर सके और देश और समाज को भी उनपर नाज हो क्योंकि ये बच्चे ही कल का भविष्य है।आज की युवा शक्ति ही कल की राष्ट्र शक्ति है। 

इस अवसर पर देश भक्ति गीत गाये। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे एवं युवा उपस्थित थे। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे युवा भारत माता की जय, जय हिंद, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस अमर रहे, आज का युवा कैसा हो सुभाषचंद्र बोस जैसा हो, हम सब भारतीय एक है नारा के साथ सरोवरनगर से बैंक कॉलोनी प्रभात फेरी निकाला गया। इस अवसर पर सभी लोग सामूहिक रूप से देश भक्ति गीत गाये। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू, मुन्ना कुमार, कृष कुमार, हर्षराज, आमोद सिंह, अमृतेश पाठक, अमित कुमार पाठक, आयुष कुमार, ऋषभ कुमार, प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय सैनिक संस्था महिला विंग प्रेरणा कुमारी, अनुषा कुमारी, सिंप्पी कुमारी, अर्चना पाठक एवं छोटे बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा कमांड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,294