Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 406
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सारंडा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सारंडा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर
विज्ञापन

सारंडा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 8 से अधिक नक्सली ढेर 

टीम एबीएन, पश्चिमी सिंहभूम। सारंडा जंगल के कुमड़ी इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। 

पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है 

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में 8 से ज्यादा नक्सली मारे गये हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस आपरेशन में नक्सली एरिया कमांडर का बंकर भी ध्वस्त किया गया। 

बताया जा रहा है कि एरिया कमांडर गोली लगने से घायल हुआ है। सुरक्षा बलों का कहना है कि आपरेशन अभी भी जारी है और पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों के ठिकानों को खत्म करना है। इलाके में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गयी है।

विज्ञापन