Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा में बुजुर्ग महिला की हत्या, दहला पूरा इलाका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिमडेगा में बुजुर्ग महिला की हत्या, दहला पूरा इलाका
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। सिमडेगा जिले के सरुबहार गांव में अंधविश्वास के कारण एक 73 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार को उस समय हुई जब पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों सेपूछताछ की जा रही
पुलिस के अनुसार, आरोपी को महिला पर टोना-टोटका और जादू-टोना करने का शक था। इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। ओरगा थाना प्रभारी साजल धाम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मृतका और आरोपी के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल
सरुबहार गांव में घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि आज के समय में भी अंधविश्वास की वजह से किसी की जान जाना बहुत दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,733