Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा नेता सुनील साहू ने 17वीं बार किया रक्तदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा नेता सुनील साहू ने 17वीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण/ हजारीबाग। सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भाजपा के बरही विधानसभा नेता सुनील साहू ने आज 17वीं बार रक्तदान कर एक सराहनीय मिसाल पेश की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके रक्त से अब तक 17 लोगों को जीवनदान मिल सका है। 

सुनील साहू ने कहा, मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि आज 17 लोगों की रगों में मेरा रक्त बह रहा है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने आमजन से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,803