Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संगठन और संस्कार के संकल्प के साथ माटीगढ़ा डैम में जुटा ब्राह्मण कल्याण मंच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संगठन और संस्कार के संकल्प के साथ माटीगढ़ा डैम में जुटा ब्राह्मण कल्याण मंच
विज्ञापन
  • संगठन और संस्कार के संकल्प के साथ माटीगढ़ा डेम में जुटा ब्राह्मण कल्याण मंच

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा। माटीगढ़ा डेम परिसर में बुधवार को ब्राह्मण कल्याण मंच द्वारा वार्षिक अधिवेशन सह वन भोज का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की तस्वीर पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। 

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि रमा शंकर तिवारी संभावित मेयर प्रत्याशी निलम मिश्रा बॉबी पांडे सुरेश तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने समाज की एकता, युवाओं की शिक्षा, रोजगार और संस्कारों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित रखकर ही नई पीढ़ी को सही दिशा दी जा सकती है। 

अधिवेशन के दौरान समाजहित में कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें गरीब व मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहयोग और युवाओं के मार्गदर्शन कार्यक्रम शामिल हैं।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से श्याम पाण्डेय को कार्यकारी अध्यक्ष एवं पत्रकार राम पाण्डेय को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद दुबे ने की, संचालन एचडी पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया।

मौके पर मंच के अध्यक्ष अरविंद दुबे, सचिव रामकुमार पाण्डेय सहित नर्मदेश्वर उर्फ एनडी पाण्डेय, सुमन पाण्डेय, रामशंकर तिवारी, रविन्द्र नाथ पाण्डेय, आशीष तिवारी, निरंजन पाण्डेय, चंडी गयाली, डब्लू तिवारी, उत्तम गयाली, मिथुन शर्मा, राकेश गयाली, राजू शर्मा, परेश चौबे, सुदामा दुबे, मुरली पाण्डेय, अविनाश दुबे, ललित तिवारी, राजेश पाण्डेय, गोकुल तिवारी, बमबम पाण्डेय, प्रवीन पाण्डेय, बलराम पाण्डेय समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,965