झारखंड में टाटा बॉय-बॉय कहने वाली है ठंड! दिन में गर्मी व रात में हल्की सर्दी का होगा एहसास, आने वाले दिनों में इतने डिग्री रह सकता तापमान
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी है। कड़ाके की ठंड ने लोगों के मुंह से हाय तोबा निकलवा दी है। वहीं, झारखंड के लोगों को ठंड से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में मौसम ड्राई रह सकता है।
दोपहर में धूप के कारण मौसम सुहाना रह सकता है
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जबकि रात के टेंपरेचर में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस की जायेगी, लेकिन दोपहर में धूप के कारण मौसम सुहाना रह सकता है। मैक्सिमम टेंपरेचर में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में गर्मी महसूस होगी, जबकि मिनिमम टेंपरेचर में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और रात हल्की ठंड बनी रहेगी।
20 और 21 जनवरी को तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में मैक्सिमम टेंपरेचर 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। गोड्डा और पाकुड़ में 20 और 21 जनवरी को तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। मिनिमम टेंपरेचर 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
बीते 24 घंटों का तापमान
बीते 24 घंटों में चाईबासा का अधिकतम तापमान 30.4त्उ (सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक) रहा, जो सबसे ज्यादा था। खूंटी में न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक) और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर और डालटनगंज में क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस व 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 2.1-4.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गयी। मौसम पूवार्नुमान पदाधिकारी ने बताया कि शुष्क मौसम जारी रहेगा, इसलिए ठंड से जुड़ी कोई विशेष सलाह जरूरी नहीं। लोग गर्म कपड़े पहनकर सुबह बाहर निकलें।