Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री श्याम परम भक्त ब्रह्मलीन ओमकार राम शर्मा के लिए कल श्रद्धांजलि सभा करेगा श्री हनुमान मंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम परम भक्त ब्रह्मलीन ओमकार राम शर्मा के लिए कल श्रद्धांजलि सभा करेगा श्री हनुमान मंडल
विज्ञापन
  • श्री श्याम परम भक्त ओमकार राम शर्मा हुए ब्रह्मलीन श्री हनुमान मंडल द्वारा कल (गुरुवार) श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • अग्रसेन भवन के प्रथम तल पर सायं 4 से 5 बजे तक श्रद्धांजलि सभा

टीम एबीएन, रांची। राजस्थान स्थित राजगढ़ से सटे सादुलपुर गांव मैं निवास करने वाले भगवान श्री खाटू नरेश के परम भक्त एवम रांची स्थित धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री हनुमान मंडल के सदस्यों के परम श्रधेय गुरु ओमकार राम जी का गत दिनों उनके ही गांव सादुलपुर में निधन हुआ। इस अवसर पर रांची की धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने गुरुवार 22 जनवरी 2026 को अग्रसेन भवन के प्रथम तल के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की है। 

इस अवसर पर श्री पाड़िया ने रांची की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं सहित खाटू श्री श्याम व श्री हनुमान जी के सभी भक्तों से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आकर ब्रह्मलीन श्रधेय ओमकार राम जी शर्मा को सायं 4 से 5 के बीच श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

ओमकार राम जी शर्मा का संक्षिप्त परिचय

राजस्थान के चुरू जिला सादुलपुर में इनका जन्म ब्राह्मण परिवार में 22 फरवरी 1934 को हुआ था। प्रभु के अनन्य भक्त  होने के नाते भगवान श्री श्याम की अखंड ज्योत को अन्य राज्यों में जन-जन तक आशीर्वाद के रूप में पहुंचाने का कार्य उन्होंने किया । इसी क्रम में प्रथम बार 1986 में इनका रांची आगमन हुआ।

प्रभु श्री श्याम के कृपा पात्र रमेश चंद्र सारस्वत  के आवास पर इन्होंने भगवान श्री श्याम की अलख ज्योत जगाई। रमेश चंद्र सारस्वत के बड़े पुत्र राजेश सारस्वत ने 1986 में इनको अपना गुरु माना। प्रथम गुरु दीक्षा देने के बाद धीरे-धीरे इनका आगमन कई वर्षों तक लगातार रांची में हुआ साथ ही इनके काफी संख्या में शिष्य बनते चले गए। 

उसी क्रम में  रांची की धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल ने इन्हें मंडल के गुरु और संरक्षक की उपाधि देते हुए उनके संरक्षक में लगातार आज तक गुरु की उपस्तिथी में मंडल का महोत्सव सहित संकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है साथ ही रांची में श्री हनुमान मंडल सहित कई धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों एवम भगवान के भक्तों संग इनका लगाव रहा।

प्रत्येक साल  में चार बार इनका  रांची आगमन हो जाता था जिसमें श्री हनुमान मंडल का वार्षिक महोत्सव एवं रमेश चंद्र सारस्वत  के यहाँ  गुरु पूर्णिमा और रथ यात्रा के संकीर्तन में उनकी उपस्थिति 2019 तक बराबर रही।

झारखंड सहित कोलकाता , सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, सिक्किम, पटना,झाझा, आसनसोल ,बनारस, कानपुर, जयपुर ,रायगढ़, रायपुर, मुम्बई सहित कई राज्यो में इन्होंने भगवान श्री श्याम के महिमा का गुणगान संकीर्तन के माध्यम से और भगवान की ज्योत जगा कर निरंतर जारी रखा।

सभी राज्यों में इनके भारी संख्या में शिष्य हुआ करते थे आगामी 15 जनवरी 2026 को ब्रह्मलीन हुए गुरु जी के श्राद्ध कर्म एवम पगड़ी रश्म उनके राजस्थान के घर पर सम्पन्न होगा। रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों से उनके शिष्य काफी संख्या में उनके गांव सादुलपुर जाएंगे।

जहां  26 और 27 जनवरी को एकादशाह, द्वादशा, पगड़ी रस्म में शामिल होंगे। श्री खाटू नरेश व श्री  हनुमान के सच्चे भक्त ओमकार राम शर्मा उनकी निस्वार्थ भक्त सेवा भाव, सदैव भक्तों के बीच प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उक्त जानकारी श्री हनुमान मंडल, रांची के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,119