Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बसंत पंचमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में होगी विशेष पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बसंत पंचमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में होगी विशेष पूजा
विज्ञापन
  • बसंत पंचमी पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में विशेष पूजा एवं भोग प्रसाद का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर 23 जनवरी दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में विशेष पूजा- अर्चना एवं भोग प्रसाद का भव्य आयोजन किया गया है। 

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहेगा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा में सम्मिलित होंगे। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मंदिर में विराजमान श्री राधा रानी का विशेष भव्य अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा। श्री राधा रानी को पीले फूलों से सजाया जायेगा।

साथ ही पीले वस्त्र एवं जड़ित, सुसज्जित आभूषणों से उनका आकर्षक श्रृंगार किया जायेगा, जो बसंत ऋतु की उल्लासपूर्ण छटा को दर्शायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विशेष भोग केसर युक्त खीर,पीला पुलाव, फल, गाजर, मटर, बैर, अर्पित किया जायेगा एवं भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप केसरिया मेवायुक्त पीले चावल पुलाव का वितरण किया जायेगा। 

बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या एवं नवीनता का प्रतीक पर्व है, जिसे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जायेगा। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर मंदिर में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में भाग लेने एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,835