Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के सपने लेकर आया हूं दावोस : सीएम

युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के सपने लेकर आया हूं दावोस : सीएम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के सपने लेकर दावोस आया हूं। हमारे पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपनों को पूरा करने के लिए मैं यहां वैश्विक मंच में अपने राज्य की तरफ से आया हूं। 

पहले दिन विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बहुत सकारात्मक बैठकें हुई। झारखंड आगे बढ़ेगा, तो हमारे राज्यवासी भी आगे बढ़ेंगे। इसी कड़ी में दावोस विश्व आर्थिक मंच पहुंच रहा हूं। आशा है आज के दिन भी झारखंड में निवेश की संभावनाओं पर कई ग्लोबल लीडर्स से विस्तृत चर्चा होगी। 

विश्व आर्थिक मंच ने कल दावोस में मुझे व्हाइट बैज का जो सम्मान दिया है वो वास्तव में मेरे राज्यवासियों का सम्मान है, मेरे झारखंड का सम्मान है। आप सभी राज्यवासियों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई और जोहार...।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,378