Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : 70 लाख के गांजे के साथ चार गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुमला : 70 लाख के गांजे के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गुमला में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में रविवार को करीब 70 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। ओडिशा से झारखंड में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया और पालकोट पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर दातली बांध के पास संदिग्धों को रोका। 

गुमला एसपी हारिस बिन जमान ने कहा कि हमने चार नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके द्वारा चार पहिया वाहनों में ले जायी जा रही कुल 132 किलोग्राम गांजा जब्त की है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त किये गये नशीले पदार्थों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 70 लाख रुपये है।

 पुलिस ने उनके पास से दो वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपी गुमला के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि पालकोट पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

विज्ञापन