Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ओरमांझी : 61 दिनों बाद आखिरकार सुरक्षित लौटा कन्हैया...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ओरमांझी : 61 दिनों बाद आखिरकार सुरक्षित लौटा कन्हैया...
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई तेज; अंकित अब भी लापता 

टीम एबीएन, रांची। रांची और आसपास के इलाकों में सक्रिय बच्चा चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरमांझी थाना क्षेत्र से 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को रांची पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। 

बच्चे की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत महसूस की है, लेकिन यह घटना शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ाती है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम अपनी मां की फुचका दुकान से यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट आयेगा। 

उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की और रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और जांच शुरू की गयी। 
जांच के दौरान रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कन्हैया को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोडरमा पुलिस के सहयोग से त्वरित छापामारी की और बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस कार्रवाई को पुलिस की सजगता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। इससे पहले भी अंश और अंगिका जैसे मामलों में पुलिस बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचा चुकी है। 

गौरतलब है कि हाल ही में रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये आरोपी बच्चों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में बेचने का संगठित धंधा चला रहे थे। कन्हैया की बरामदगी को इसी कार्रवाई की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। 

इसी बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है। हटिया थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय अंकित मंडल 18 जनवरी से लापता है। वह डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग का मैट्रिक छात्र है। अंकित 18 जनवरी 2026 को अपराह्न 4:30 बजे अपने पिता की स्कूटी लेकर घर से निकला था। 

अंतिम बार वह अपने मित्र उत्कर्ष खलखो से मिला था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने एयरपोर्ट थाना में इसकी सूचना दी है और सोमवार को रांची एसएसपी कार्यालय में भी आवेदन सौंपा गया। 

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन