एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण/ हजारीबाग। चौपारण स्थित सरदारपुर बेहरा आश्रम मोड़ के पास एसके आरसीसी बाउंड्री वॉल प्लांट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक सह समाजसेवी विशेश्वर यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
मौके पर संचालक लखन प्रजापति ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मानित अतिथि समाजसेवी सुनील राणा ने विधिवत पूजा अर्चना की। मौके पर मंटू बर्मा, बिट्टू कुमार, राजकुमार बिहार के लाल एस के प्रजापति समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।