Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कड़ाके की ठंड के बीच आईयूएमएल ने किया कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड के बीच आईयूएमएल ने किया कंबल वितरण
विज्ञापन

भावी पार्षद प्रत्याशी फातिमा हसन और मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद 

टीम एबीएन, रांची। शहर में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए आज शनिवार को सत्तार कॉलोनी स्थित गली नंबर 3 (वार्ड संख्या 9) में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने एक राहत शिविर लगाया। इसके तहत क्षेत्र के दर्जनों जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया ताकि उन्हें इस भीषण ठंड से राहत मिल सके। 

यह वितरण कार्यक्रम वार्ड नंबर 9 की भावी पार्षद प्रत्याशी फातिमा हसन की गरिमामयी उपस्थिति में सुबह 10:30 बजे संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस भीषण ठंड में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। 

इस नेक पहल को समर्थन देने के लिए बरियातु मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मस्जिद कमेटी के सदर जनाब आसिम इमाम और सेक्रेटरी जनाब सफदर इमाम ने शिरकत की और संगठन के इस कार्य की सराहना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,956