Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : पिस्का मोड़ में चली गोली, दो जख्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : पिस्का मोड़ में चली गोली, दो जख्मी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी  रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ के पास तेल मिल गली में शनिवार की रात गोलीबारी की घटना हुई। खाने-पीने के दौरान आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद हुई फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी है। 

बताया जा रहा है कि एक गुट संदीप थापा का है, जबकि दूसरा गुट सुरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। काफी समय से दोनों गुटों के बीच तनाव चल रहा था। गोलीबारी में जख्मी युवकों की पहचान मोगली व विकास के रूप में की गई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाये हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किये हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,969