एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची। बुंडू टोल प्लाजा की घेराबंदी से यात्री बेहद परेशान रहे। इस दौरान बुंडू के एसडीएम, डीएसपी, सीओ और थाना प्रभारी लोगों को समझाते रहे। अंत में करीब 5 घंटे बाद 3 बजकर 20 मिनट के करीब प्रदर्शनकारी टोल प्लाजा से हट गये।
अब एनएच पर गाड़ियों का आवाजाही शुरू हो गयी है। लेकिन पांच घंटे तक जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आम यात्री पानी और भोजन के लिए तरसते रहे। क्योंकि बुंडू नगर पंचायत की दुकानें बंद थीं। हालांकि इस दौरान सिर्फ एंबुलेंस और सेना की गाड़ी को जाने दिया जा रहा था।