- रांची के ओरमांझी में हुए बस आगजनी मामले में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, बुलेट और मोबाइल बरामद
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुटूपालू टीओपी के पास एनएच-20 पर यात्री बस में आगजनी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना 14 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस (जेएच05सीआर-0457) सड़क हादसे का शिकार हो गई। ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी के अनुसार, बस से सड़क पार कर रही एक युवती को टक्कर लगी।
इसके बाद बुलेट पर सवार कुछ लोगों ने बस के आगे बाइक खड़ी कर दी और यात्रियों को जबरन उतार लिया। आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की, स्टाफ के साथ मारपीट की और आग लगा दी, जिससे पूरी बस जलकर राख हो गई। घटना के बाद एनएच पर अफरा-तफरी मच गई।