Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : आर्थिक तंगी में एक ने कर ली आत्महत्या

गिरिडीह : आर्थिक तंगी में एक ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
  • झारखंड के गिरिडीह में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गिरिडीह जिले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान हरलाडीह निवासी चारो वास्की के रूप में हुई है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार चारों वास्की लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जबकि मृतक का बेटे के भी पिछले कुछ दिनों से कोमा में होने की बात कही जा रही है। पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों से मानसिक रूप से टूट चुके चारों वास्की ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,036