Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दिग्गज आजसू नेता इस्लाम अंसारी का पार्टी से इस्तीफा

दिग्गज आजसू नेता इस्लाम अंसारी का पार्टी से इस्तीफा
विज्ञापन

आजसू के दिग्गज नेता ने इस्तीफा दिया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आजसू नेता क्रांतिकारी इस्लाम अंसारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा भेज दिया है। श्री अंसारी ने कहा कि बहुत जल्द वे कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

श्री अंसारी ने बताया कि वे सांसद सुखदेव भगत के नेतृत्व कौशल से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक है। श्री अंसारी आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य 1986 से रहे है आजसू में रहते हुए गुमला जिला के कई पदों में तथा लोहरदगा विधानसभा प्रभारी और केंद्रीय सचिव भी रह चुके है। 

2009 एवं 2014 में आजसू को जीताने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। झारखंड आंदोलन के दौरान छह बार जेल भी जाना पड़ा है। श्री अंसारी को झारखंड सरकार द्वारा सेनानी की दर्जा प्राप्त है और पेंशन भी मिलती है। श्री अंसारी वर्तमान में बॉक्साइट माइंस के विभिन्न संगठनों के नेता हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,290