Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एयरपोर्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एयरपोर्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
  • एयरपोर्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका के रांची पधारने पर रांची एयरपोर्ट में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका 16 जनवरी से मारवाड़ी भवन में आयोजित मारवाड़ महोत्सव के उद्घाटन सत्र में, तथा 17 जनवरी को प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्वागत व अभिनंदन करने वालों में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, रांची जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, महामंत्री निर्मल बुधिया, मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक नारसरिया, पूर्व महामंत्री रमण वोडा आदि शामिल थे।उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन