Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बच्चा ढूंढा बजरंग दल और क्रेडिट ले रही सरकार : बाबूलाल मरांडी

बच्चा ढूंढा बजरंग दल और क्रेडिट ले रही सरकार : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
  • अंश-अंशिका की बरामदगी पर सियासत
  • बजरंग दल ने ढूंढे बच्चे, पुलिस केवल श्रेय ले रही है, बोले बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। रांची में लापता अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इसे लेकर भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की भूमिका को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने बच्चों की बरामदगी को राहतपूर्ण बताते हुए इस पूरे मामले में श्रेय को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 12 दिनों से पुलिस ने लगातार मेहनत की और दिन-रात किए गए प्रयासों से यह मामला गांव-गांव तक पहुंचा। आम लोग भी बच्चों की तलाश में जुटे, लेकिन सच्चाई यह है कि अंततः बच्चों को सकुशल ढूंढने का कार्य बजरंग दल के युवाओं ने किया।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ के चितरपुर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, डब्लू साहु, सन्नी और उनके साथियों ने साहस और तत्परता के साथ बच्चों को बरामद किया। मरांडी के अनुसार उपलब्ध तस्वीरें स्वयं इस बात की गवाही देती हैं कि वास्तविक भूमिका किसकी रही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठाये सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पीठ थपथपा ली, लेकिन जिन युवाओं ने बच्चों को ढूंढ निकाला, उनके योगदान का उल्लेख तक नहीं किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि अब श्रेय लेने की होड़ मच सकती है और असली नायक उपेक्षित रह जाएंगे।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा कि प्रशासन की प्रशंसा में की गई बातें सही जानकारी के अभाव में प्रतीत होती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पोस्ट में संशोधन कर असली नायकों को सम्मान देने की मांग की, अन्यथा व्यवस्था को संवेदनहीन माना जाएगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,015