Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान पहली प्राथमिकता : सांसद सुखदेव भगत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान पहली प्राथमिकता : सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत कैरो में चाय चौपाल पर कांग्रेसियों से रूबरू हुए। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी, सड़क, नगजुआ स्टेशन में रांची सासाराम ट्रेन का ठहराव, मेमो ट्रेन में बोगी बढ़ाने, रेलवे की जमीन में आकाशी नरौली गेड वन पथ का कालीकरण करने जैसी अनेक समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निदान की मांग की। 

सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी रीड़ होती है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बतायी समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। 20 जनवरी को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की बैठक है, जिसमें कार्यकर्ताओं की समस्याओं को रखेंगे। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा कानून को समाप्त कर मजदूरों के रोजगार छीना है। 

साथ ही महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का षड्यंत्र रचा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में 5 जनवरी से मनरेगा बचाव संगम कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता के साथ भागीदारी निभाना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी बढ़ गयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं का निदान करने का पहल करें। 

मौके पर इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, महताब आलम, शरद कुमार विद्यार्थी, जोरावर खान, मुस्लिम अंसारी, लक्षू उरांव, नारायण उरांव, जियाउल अंसारी, जुबेर अंसारी, प्रकाश उरांव, भोला उरांव, सुनील उरांव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,600