Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सरायकेला-खरसावां : कलयुगी पुत्र ने पिता को मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सरायकेला-खरसावां : कलयुगी पुत्र ने पिता को मार डाला
विज्ञापन

अपने ही पिता पर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, हत्या कर थाने पहुंचा सनकी बेटा; फिर... 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला-खरसावां। झारखंड के सरायकेला-खरसावां से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं, पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टायो कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि यहां पिता और पुत्र एक फ्लैट में अकेले रहते थे। बेटे ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर ही पिता की मौत हो गई। 

इसके बाद आरोपी गम्हरिया थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामा नाथ दास (55) के रूप में हुई है। मृतक टीजीएस के कर्मी थे। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन