Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब झारखंड भाजपा में सरपट दौड़ेगी आदित्य एक्सप्रेस

अब झारखंड भाजपा में सरपट दौड़ेगी आदित्य एक्सप्रेस
विज्ञापन

आदित्य साहू बने झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों की भी घोषणा 

टीम एबीएन, रांची। राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्य इकाई के संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आधिकारिक तौर पर साहू की नियुक्ति की घोषणा की। 

साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्थान लिया 

आदित्य साहू ने कहा कि मुझे पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम प्राप्त हुआ। जांच-पड़ताल और राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद मैं आदित्य साहू को भाजपा की झारखंड इकाई का अध्यक्ष घोषित करता हूं। 

वहीं, बता दें कि साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्थान लिया है। मरांडी विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। भाजपा ने तीन अक्टूबर को साहू को झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। ओराम ने राज्य से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की। 

राज्य से राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, सांसद संजय सेठ और दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व सांसद करिया मुंडा और गीता कोड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,396