Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कतरास के वार्ड एक में सड़क पर बह रहा नाली का पानी

कतरास के वार्ड एक में सड़क पर बह रहा नाली का पानी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। नाली बनाने में लापरवाही, नाली के बजाय सड़कों पर बह रहा पानी, शिलापट्ट भी नहीं, नगर निगम के पैसों का दुरुपयोग देखना हो, तो कतरास वार्ड संख्या एक के सेलेक्टर गोविंदपुर बस्ती एवं राजहंस फैक्ट्री के समीप विकास कार्य के नाम पर नगर निगम के करोड़ों के फंड का जमकर दुरूपयोग हो रहा है। 

बता दें कि उक्त स्थल में लगभग 1 किलोमीटर से अधिक लंबी नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि नाली निर्माण में प्रयोग होने वाले छड़ से लेकर अन्य सभी सामग्री घटिया किस्म की है। लेकिन ठेकेदार को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्हें तो बस किसी भी तरह से नाली निर्माण कार्य को पूरा करना है। निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है। 

कहीं नाली का ढक्कन बंद है तो कहीं खुला छोड़ दिया गया है। कहीं तो नवनिर्मित नाली से लीकेज हो रहा है लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। नाली का पानी भी सही से नहीं निकल पा रहा है। नाली में कचरे का अंबार लगा है। 

जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री सहित झारखंड मुख्यमंत्री, धनबाद डीसी को ट्वीट कर जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,330