एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। झारखंड प्रदेश अखिल भारतीय नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीके ठाकुर ने चतरा जिला अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर दुलार हजाम को मनोनीत किया है। इसे लेकर मां भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी के प्राचार्य डॉक्टर दुलार बाबू को सम्मानित किया गया।
इस दौरान लोगों ने फूल, माला, गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस सम्मान के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक सह समाजसेवी विशेश्वर यादव, लव कुमार सिंह, समाजसेवी सुनील कुमार राणा, समाजसेवी विजय सिंह, समाजसेवी परोका कला के महाराणा प्रताप चौक इटखोरी के कई गणमान्य उपस्थित रहे।