Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 13 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 13 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
विज्ञापन

हाड़ कंपानेवाली ठंड का प्रचंड प्रकोप जारी, गुमला फिर रहा सबसे ठंडा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। 

मौसम विभाग के अनुसार, गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस और पलामू जिले के डाल्टनगंज में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर ओर लगातार हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राज्य में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। 

उन्होंने बताया कि रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में यह 9.3 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 68,797