Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : रामगढ़ जिले में हाथी की मौत, सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : रामगढ़ जिले में हाथी की मौत, सनसनी
विज्ञापन

आलू के खेत में मिला शव; जांच में जुटी वन विभाग की टीम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले में मंगलवार को एक हाथी मृत पाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि गोला पुलिस थाना क्षेत्र में रामगढ़-बोकारो राजमार्ग के किनारे चोदारू घाटी के पास आलू के खेत से हाथी का शव बरामद किया गया। 

वन परिक्षेत्र अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि वयस्क हाथी के शरीर के किसी भी हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हाथी की मृत्यु किसी गंभीर बीमारी के कारण हुई होगी। 

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में 16 से 19 दिसंबर के बीच जंगली हाथियों द्वारा कुचले जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन