कोडरमा। धनबाद के महुदा में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की आयोजित बैठक में कोडरमा जिले से विशेष प्रांत संपर्क सह प्रमुख अरविंद सिंह, कोडरमा जिला मंत्री पंकज दुबे, जिला संयोजक बजरंग दल राजू यादव शामिल हुए। जिला मंत्री पंकज दुबे ने परिषद के पिछले 6 माह का हो रहे जिला कोडरमा के कार्यक्रम का वृत्त प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की वार्षिक समर्पण धर्म रक्षा निधि का कार्यक्रम पूरे जिले में 15 जनवरी से 25 जनवरी तक संपन्न करने की योजना है। जिले में कुछ दायित्व का परिवर्तन एवं नए दायित्व की भी घोषणा बैठक के अंतिम सत्र में की गई। जिसमें प्रवीण चंद्रा को बजरंग दल का विभाग संयोजक, जिले में भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह को गौरक्षा प्रमुख, ऋषि कांत पांडेय को जिला सेवा प्रमुख, रजनीश कुमार सिंह को बजरंग दल जिला सहसंयोजक, आदित्य बर्णवाल को जिला गौरक्षा सह प्रमुख एवं अभिनव पाठक को जिला धर्माचार्य सह प्रमुख के दायित्व की घोषणा प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ने की।