Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संगठन की रीढ़ है युवा कांग्रेस : धीरज प्रसाद साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संगठन की रीढ़ है युवा कांग्रेस : धीरज प्रसाद साहू
विज्ञापन
  • संगठन की रीढ़ है युवा कांग्रेस : धीरज प्रसाद साहू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में सोमवार को झारखंड कांग्रेस भवन, रांची में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में संगठनात्मक एकजुटता का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के स्वागत से हुई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर, कांग्रेस का पट्टा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर और शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी राजनीतिक संगठन की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश, ऊर्जा और बदलाव की ताकत होती है, और यही ताकत कांग्रेस पार्टी को नयी दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने आप पर भरोसा जताया है, अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस भरोसे पर खरे उतरें।

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आज देश और राज्य ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहां युवाओं को बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हित में रही है, और इसे जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के कंधों पर है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को चाहिए कि वे गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला जाकर लोगों से सीधा संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाएं। इससे न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास भी और गहरा होगा।

मौके पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। 

समारोह का समापन कांग्रेस पार्टी के एकजुट होकर आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम ने न केवल नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा का संचार भी किया। 

मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, गौ सेवा आयोग चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ व अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी, पूर्व युवा राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी, प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता छोटू, एनएसयूआई प्रदेश विनय उरांव, आदिवासी सेल के चेयरमैन राज उरांव, युवा उपाध्यक्ष कोमल कुमारी, कार्यालय सहप्रभारी राजन वर्मा, ज्योतिष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,099