Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

15 को सिमडेगा नगर में स्टॉल लगाकर धन संग्रह करेगा वनवासी कल्याण केंद्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 को सिमडेगा नगर में स्टॉल लगाकर धन संग्रह करेगा वनवासी कल्याण केंद्र
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। आज दिनांक 11.01.2026 दिन रविवार को वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के तत्वावधान में आनंद भवन, धर्मशाला सिमडेगा में समिति के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गयी। इस बैठक की सफल संचालन हेतु मुख्य रूप से प्रांत के शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे उपस्थित थे। 

उन्होंने कल्याण आश्रम के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मकर संक्रांति पर्व पर स्नान, दान करने की महत्व पर प्रकाश डालते हुए अगामी मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को सिमडेगा नगर में स्टॉल लगाकर धन संग्रह करने की बातें बतायी। 

इस अवसर पर सर्व सहमति से मकर संक्रांति धन संग्रह हेतु एक छोटी टोली का भी गठन किया गया तथा तीन स्थानों पर स्टॉल लगाने का विचार किया गया तथा तीनों स्थान के लिये कार्यकर्ता भी तय किया गया। 

आज की बैठक में प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, विद्यालय प्रबंधन समिति सलडेगा के अध्यक्ष, हनुमान बुंदिया, उपाध्यक्ष विद्या बड़ाईक,  सह सचिव रामकृष्ण महतो, समिति सदस्य सुदर्शन सिंह, संरक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल, जिला समिति सदस्य बसंत नारायण मांझी, नगर संयोजक रवि वर्मा, सलडेगा संकुल प्रमुख संतोष दास, विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र पाठक, सिमडेगा जिला महिला प्रमुख संपति कुमारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,276