टीम एबीएन। डी ए वी पब्लिक स्कूल सिंदरी में सोमवार को 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का कोरोना टीकाकरण किया गया।
वैक्सीनेशन का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर के सौजन्य से किया गया। जिसमें डॉ राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में एएनएम सविता कुमारी, गीता कुमारी और ललिता मुर्मू (सहायिका) ने वैक्सीनेशन के कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। विद्यालय के 15 वर्ष और उससे ऊपर के आयु वर्ग के लगभग 125 छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने वैक्सीनेशन के महत्व और उपयोगिता के बारे में बच्चों को अवगत कराया।