Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पिया बर्मन बनीं हमर अधिकार मंच की रांची जिला संयोजक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पिया बर्मन बनीं हमर अधिकार मंच की रांची जिला संयोजक
विज्ञापन
  • पिया बर्मन को हमर अधिकार मंच का रांची जिला का संयोजक मनोनीत किया गया
  • पिया बर्मन के जिला संयोजक बनने पर मंच के सदस्यों ने दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने पिया बर्मन को रांची जिला का जिला संयोजक मनोनीत किया है। अब बतौर जिला संयोजक पिया बर्मन पूरे रांची जिला में हमर अधिकार मंच का विस्तार करेंगी और संगठन के निर्देशानुसार इस पद से जुड़े अधिकार और कार्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संस्था की गरिमा के अनुरूप आचरण, विचार और अनुशासन को सर्वोपरि रखेंगी और जनहित के मुद्दों पर सदैव अपनी आवाज बुलंद करेगी।

जिला संयोजक पद पर पिया बर्मन के मनोनयन पर मंच की उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, प्रिय ब्रत प्रसाद, संतोष मृदुला, मीना कुमारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, सचिव दिलबीर सिंह, चंद्रदेव कुमार बरनवाल, अनूप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश उपाध्याय, अंकित अग्रवाल, संयुक्त सचिव जूही कुमारी चौधरी, मनीष बक्शी और महिला सशक्तिकरण सब-कमिटी की प्रदेश संयोजिका रविंद्र मेहता ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,211