टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10 जनवरी को शहीद चौक, रांची पर राष्ट्रीय आह्वान के तहत फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन रांची के बैनर तले पेंशन अधिनियम में वैलिडेशन संशोधन तथा आठवें वेतन को भेजे गए टर्म ऑफ रेफरेंस को लेकर धरना का आयोजन किया गया।
धरना सभा को रेलवे के चंचल कुमार सिंह, जगजीत सिंह बहल, बीएस एन एल के नरेश लाल, बैंक के एम एल सिंह, पोस्टल के साधन कुमार सिंहा,जी एन शर्मा, के डी राय व्यथित, मो शमीम अख्तर ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार इस तथाकथित कर्मचारी/ पेंशनर्स विरोधी संशोधन जो संसद में वित्त विधेयक के माध्यम से 25 मार्च को पारित किया था,वापस नहीं ले लेती है, उस वक्त तक संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। फरवरी में राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया जाएगा।
ज़िला स्तरीय ये धरना देश भर में दिया जा रहा है। इससे पूर्व पहले चरण में 25 जुलाई 25 को मानव श्रृंखला बनाई गई थी और 24 अगस्त 25 को रांची में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया था और सितंबर 25 में माननीय राज्यपाल झारखंड से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया था तथा रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ को भी ज्ञापन दिया गया था।
दूसरे चरण में ईमेल एवं पोस्टकार्ड के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन 15 जनवरी तक भेजा जाएगा। दो दर्जन पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री के कार्यालय को विभिन्न विभागों के केंद्रीय पेंशनर्स द्वारा प्रेषित किया गया है। फरवरी 26 में राज्य स्तरीय धरना एवं कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा।
आज के धरना में रेलवे( AIRF) के जे एस बहल, चंचल कुमार सिंह, कालिदास मुंडा,पी के सरकार,बैंक से एम एल सिंह, कनक चौधरी, बी एस एन एल पेंशनर्स एसोसिएशन के नरेश लाल, पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन से साधन कुमार सिन्हा, एम जेड खान,के डी राय व्यथित, मो शमीम अख्तर, जी एन शर्मा, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, एस के तिवारी, जयराम प्रसाद, हसीना तिग्गा, मो नौशाद, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, अख्तर शाह, रमेश दुबे, अमरनाथ मिश्रा, राम नरेश पाण्डेय के अलावा बड़ी संख्या में केंद्रीय पेंशनर्स शामिल हुए। धरना सभा का संचालन एम जेड ख़ान ने गया।
इससे पूर्व रांची जीपीओ में व्यथित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि गोहाटी में 28 -29 मार्च को होने वाले चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन में 30 प्रतिनिधि झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। रांची से 10, धनबाद से 4, पलामू से 3, जमशेदपुर से 5, हजारीबाग से 2, गिरिडीह से 2, दुमका से 2, गुमला से 2, प्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त जानकारी ऑल इंडिया पोस्टल /आर एम एस झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड ख़ान ने दी।