- जेपीएससी के बृहद व जटिल सिलेबस और कक्षपाल नियुक्ति में आयु सीमा छूट का मामले पर महामहिम से मुलाकात
टीम एबीएन, रांची। कथित तौर पर राज्य सरकार वित्तीय संकट से गुजर रहा है। ऐसे में राज्य के छात्रों और युवाओं का हाल भी बेहाल है। छात्रों के मांगों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकार मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो लोक भवन पहुंचे।
महामहिम के समक्ष विस्तृत रूप से जानकारी साझा की। जेएसएससी द्वारा जारी कक्षपाल कीनियुक्ति में राज्य सरकार के संकल्प संख्या- 440 का अवहेलना करते हुए आयु सीमा में छूट नहीं दी गयी है।
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के वर्तमान सिलेबस पर भी महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिष्ट मंडली ने कहा पाठ्यक्रम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन से भी बृहद एवं जटिल है। जिससे यहां के क्षेत्रीय छात्रों को प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा में दिक्कतों की सामना करनी पड़ रहा है।
लिखित रूप से महामहिम के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा एवं कल्चरल से संबंधित बिंदुओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने का मांग किया गया। महामहिम संतोष गंगवार ने गंभीरता से साक्ष्यो को देखते हुए। सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।