Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : सड़क हादसे में 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : सड़क हादसे में 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के बरही थाना क्षेत्र के देवचंदा मोड़ के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में पाण्डेयबारा निवासी नवरंजन पांडेय के 21 वर्षीय पुत्र बलवंत पांडेय की असामयिक एवं दर्दनाक मौत हो गयी। 

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मनोज कुमार यादव तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दु:खद घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने अस्पताल प्रशासन से घटना से जुड़ी जानकारी ली तथा आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। 

यादव ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक हैं और पीड़ित परिवार के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं। स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन