झारखंड श्री अवॉर्ड 2026 की तैयारी शुरू!
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड की प्रतिभाओं और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से झारखंड श्री अवार्ड्स 2026 का आयोजन जल्द किया जा रहा है।
यह आयोजन जिम्मी मॉडल्स ग्रुप (जे.एम.जी.) और रांची लाइफ स्टाइल मैगजीन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आज कोकर स्थित रांची लाइफस्टाइल ऑफिस में अवॉर्ड आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, प्रतिभागियों के चयन और मंच संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिम्मी गुप्ता (जे.एम.जी.- जिम्मी मॉडल्स ग्रुप) संतोष कुमार (रांची लाइफस्टाइल), रवि कुमार, सुशील अंकन और टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
- लक्ष्य – झारखंड की प्रतिभाओं, कलाकारों और उपलब्धियों को एक बड़े मंच पर सम्मान देना।
- कार्यक्रम की तिथि और स्थान जल्द घोषित किए जाएंगे।
- जुड़े रहें और समर्थन दें — झारखंड की प्रतिभा हम सबकी पहचान!