टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को मानवाधिकार आयोग संस्था के संस्थापक पूज्य राजा चंद्रवंशी की जयंती के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष विवेक मिश्र की अध्यक्षता में रांची जिला टीम ने कमड़े आश्रम परिसर में 11 पौधे लगाये। साथ ही उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया।
जिसकी जिम्मेवारी शिवाकांत पाठक (जिला प्रमुख फार्मर पोर्ट) को दिया गया। इसके बाद सभी पूज्य राजा साहब जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, अजय डिडवानिया, संतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास केशरी, कार्यक्रम सचिव विशाल जैन, सोनू गुप्ता, विधि सचिव प्रिंस कुमार, महिला प्रमुख रविंद्र मेहता, शिवाकांत पाठक फार्मर पोर्ट, सुनील पोद्दर चाइल्ड पोर्ट, जिला कल्याण सचिव सचिन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए। उक्त जानकारी संस्था के रांची जिलाध्यक्ष विवेक मिश्र ने दी।