Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : जंगली हाथियों ने एक को कुचला

हजारीबाग : जंगली हाथियों ने एक को कुचला
विज्ञापन

हजारीबाग में हाथी का आतंक! 1 व्यक्ति को कुचला, बीच बचाव करने आयी पत्नी को पटका; व्यक्ति की मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आये दिन हाथी किसी न किसी की जान लेने में तुले हुए हैं। आये दिन हाथी के हमले में कोई न कोई अपनी जान गंवा रहा है। ताजा मामला हजारीबाग से आया है जहां जंगली हाथी के हमले में 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। 

घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल 

मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो गांव का है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पति को बचाने आयी पत्नी पर भी हाथी ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। 

वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया 

ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,806