टीम एबीएन, रांची। श्री श्री मौली सती दादी का 15वां वार्षिक महोत्सव दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को हनुमान बक्श पोद्दार भवन, रानी सती मंदिर परिसर, रातू रोड, रांची में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जायेगा। महोत्सव की शुरुआत प्रात: 8.30 बजे शोभा यात्रा से होगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे मंगल पाठ, सायं 5 बजे भजन संध्या तथा रात्रि 7 बजे महा प्रसाद का आयोजन किया जायेगा।
श्री मौली सती दादी का मूल मंदिर उदयपुर, बाटी, जिला सीकर, राजस्थान में स्थित है। माता का परिवार पूरे भारतवर्ष में फैला हुआ है। दादी का वार्षिक महोत्सव प्रत्येक वर्ष जनवरी के प्रथम या द्वितीय रविवार को देश के विभिन्न शहरों जैसे कोलकाता, जमशेदपुर, पुरुलिया, रांची, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर आदि में आयोजित किया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए श्री मौली सती दादी ट्रस्ट के संयोजक आर. एस. अग्रवाल ने कहा कि इस अवसर पर देश के अनेक शहरों से लगभग 200 माता के परिवार के सदस्य रांची पहुंचेंगे, साथ ही बड़ी संख्या में रांची के भक्तगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रांची में यह वार्षिक महोत्सव दूसरी बार आयोजित हो रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में रांची में यह आयोजन संपन्न हुआ था।