Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विभिन्न प्रस्तावों को लेकर राज्यपाल से मिला प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विभिन्न प्रस्तावों को लेकर राज्यपाल से मिला प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 08/01/2026 को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की मुलाकात के दौरान राज्यपाल महोदय का निम्नांकित बिंदुओं की तरफ ध्यान आकर्षित कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

  1. सेवानिवृत पत्रकारों के लिए पेंशन स्कीम के कार्यान्वयन का प्रस्ताव।
  2. पत्रकारों के लिए रांची और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में आवासीय कॉलोनी के विकास संबंधित प्रस्ताव।
  3. पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लाने संबंधी प्रस्ताव।
  4. रांची प्रेस क्लब में राज्यपाल के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत पत्रकारों के साथ बातचीत का प्रस्ताव जिसपर उन्होंने निकट भविष्य में आयोजन पर सहमति जताई।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष बिपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, संयुक्त सचिव चन्दन भट्टाचार्य एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा कुमारी शामिल थे। उक्त जानकारी रांची प्रेस क्लब के सचिव अभिषेक सिन्हा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,000