- परोका कला मोड़ के पास वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक का हुआ उद्घाटन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, ईटखोरी/ रांची। मंगलवार को चौक का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें इटखोरी प्रखंड क्षेत्र ग्राम परोका कला मोड़ के पास वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक का उद्घाटन किया गया।
चौक का अनावरण मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने किया। मौके पर ग्रामीणों ने अतिथियों को माला, चुनरी और मिठाई वितरण कर सम्मानित किया।
जहां अतिथि के रूप में भास्कर प्रसाद सिंह पूर्व प्राचार्य शहीद भगत सिंह, उच्च विद्यालय झापा बिशनपुर, चौपारण, डॉक्टर दुलार ठाकुर प्राचार्य मां भद्रकाली कॉलेज इटखोरी, विशेश्वर यादव शिक्षक, समाजसेवी लव सिंह, महेंद्र राणा, बिजली विभाग के सेवानिवृत्त एसबीओ वसंत नारायण सिंह, राम प्रसाद राणा, सुनील राणा, विजय सिंह, लखन राणा, रामकृपाल राणा, मुकेश चंद्रवंशी, लखन प्रजापति, उदय राणा, सौरव कुमार समेत कई लोगों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।