Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : अपहृत मासूमों की बरामदगी के लिए धरना-प्रदर्शन

रांची : अपहृत मासूमों की बरामदगी के लिए धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
  • रांची : अपहृत मासूमों की बरामदगी के लिए धरना-प्रदर्शन
  • रांची में अपहृत दो मासूमों का तीन दिन बाद अब तक सुराग नहीं, नाराज लोगों ने शहीद चौक पर दिया धरना

टीम एबीएन, रांची। रांची के शालीमार बाजार से 2 जनवरी को अपहरण किये गये 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्चों की सुरक्षित बरामदगी नहीं होने से परिजनों और आम लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

सुस्त कार्रवाई के आरोप, शहीद चौक पर धरना

मंगलवार को प्रशासन की कथित सुस्त कार्यशैली के विरोध में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शहीद चौक पर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गये। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोनों मासूम बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की और खोज अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया।

परिवार की स्थिति और उठते सवाल
बच्चों के पिता सुनील यादव एक गरीब गोपालक हैं। धरना स्थल पर मौजूद राजद नेता और समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि यदि किसी वीवीआईपी या बड़े उद्योगपति के बच्चों का अपहरण होता, तो प्रशासन पूरी ताकत झोंक देता, लेकिन गरीब परिवार होने के कारण कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है।

स्थानीय लोगों और संगठनों की भागीदारी
धरना-प्रदर्शन में बच्चों के परिजन, स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की, ताकि दोनों मासूमों को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया जा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,051