Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : राजधानी टुसू महोत्सव 2026 की तैयारी तेज

झारखंड : राजधानी टुसू महोत्सव 2026 की तैयारी तेज
विज्ञापन

राजधानी टुसू महोत्सव- 2026 में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री होंगे शामिल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड का प्रसिद्ध लोक संस्कृति टुसू पर्व के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी टुसू महोत्सव 2026 कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जी शामिल होंगे। 

आयोजक कमेटी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उपायुक्त भजंत्री जी ने कहा कि टूसू झारखंड की प्रमुख लोकसंस्कृति पर्व है राजधानी रांची में टूसू महोत्सव होना गर्व की बात है। 

मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि इस बार राजधानी टूसू महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही है, महोत्सव के मौके पर ढोल - नगाड़े - मांदर के थाप से सामूहिक संगीत नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा तथा टूसू चौडल प्रदर्शन किया जायेगा। इधर, टूसू पर्व नजदीक आते आते हाट बाजार में टूसू चौड़ाल बिक्री बढ़ गयी है, लोगों में उत्साह तेज हो गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,341