Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम : जंगली हाथियों उजाड़ दिया एक परिवार

पश्चिमी सिंहभूम : जंगली हाथियों उजाड़ दिया एक परिवार
विज्ञापन

हाथियों के कहर से उजड़ा एक परिवार, एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोइलकेरा ब्लॉक में हुई, जहां जंगल के अंदर एक झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदराम ने बताया कि देर रात हाथी ने झोपड़ी पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। हमले में उसकी एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी।  

उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को पहले गोइलकेरा में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान कुंद्रा बहांडा, कोदामा बहांडा और सामू बहांडा के रूप में हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मां सुरक्षित बच गयी। पिछले दो हफ्तों में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की जान जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,804