Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : कोर्ट परिसर में अगलगी से अफरातफरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : कोर्ट परिसर में अगलगी से अफरातफरी
विज्ञापन

पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में बिजली पैनल में लगी आग, मची अफरा-तफरी; इस तरह टला बड़ा हादसा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मुख्य बिल्डिंग के बिजली पैनल में मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गयी। आग लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गयी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गयी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिये जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ी क्षति टल गयी। 

प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं तथा न्यायालय परिसर की विद्युत व्यवस्था की विस्तृत जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है।

विज्ञापन