Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 17 दिन बाद संक्रमण दर में कमी, 24 घंटों में 6 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 17 दिन बाद संक्रमण दर में कमी, 24 घंटों में 6 की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बीते 17 दिनों से कोरोना संक्रमण में हो रही वृद्धि पर थोड़ा ब्रेक लगा है। रविवार को 5.93 प्रतिशत की दर से राज्य में 3444 मरीज मिले हैं। जबकि, रांची में 9.12 प्रतिशत की दर से 1143 संक्रमित मिले हैं। शनिवार के 6.98 प्रतिशत की तुलना में रविवार को राज्य के संक्रमण दर में जहां 1.05 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, रांची में 13.57 प्रतिशत की तुलना में 4.45 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि मौत की संख्या बढ़ी है। शनिवार को राज्य में जहां तीन लोगों की मौत हुई थी वहीं रविवार को छह लोगों की मौत हुई है। चार मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई जबकि कोडरमा व गोड्डा 1-1 की जान गई। राज्य के 8 जिलों में जहां रविवार को 100 से अधिक मरीज मिले वहीं चार जिलों में मरीजों की संख्या 20 से कम रही। शनिवार को 11 जिलों में 100 से अधिक और 2 जिलों में 20 से कम मरीज मिले थे। रविवार को रांची में 1143 , पूर्वी सिंहभूम में 542, रामगढ़ में 232, धनबाद में 199, बोकारो में 186, पश्चिमी सिंहभूम में 140, देवघर में135 व पलामू में 129 मरीज मिले हैं। सीएम आवास के 16 कर्मचारी रविवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ड्राइवर, माली, पियोन व कैंटीन स्टाफ शामिल हैं। संक्रमितों के मिलने के बाद मुख्यमंत्री आवास में विजिटर्स के आने पर रोक लगा दी गई है। शनिवार को भी मुख्यमंत्री की पत्नी और बच्चे समेत पांच पॉजिटिव पाए गए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निगेटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,319