Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन को लोहरदगा सांसद ने दी नववर्ष की बधाई

सीएम हेमंत सोरेन को लोहरदगा सांसद ने दी नववर्ष की बधाई
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिए नववर्ष की बधाई 

टीम एबीएन, रांची। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी और राज्य के विकास के संबंध में विचार विमर्श किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी सांसद सुखदेव भगत को नव वर्ष की बधाई दी। 

दोनों ने राज्य के विकास को गति देने को लेकर चर्चा की। सांसद ने राज्य में पेसा कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने संविधान की भावना के अनुरूप ग्राम स्वशासन को मजबूत करने का साहसिक निर्णय लिया है जो झारखंड में न्यायपूर्ण, सहभागी और सतत विकास के मार्ग को आगे बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी उन्हें भी सांसद ने नववर्ष की बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,549