Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची सिटीजन फोरम ने की निकाय चुनाव पर रायशुमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची सिटीजन फोरम ने की निकाय चुनाव पर रायशुमारी
विज्ञापन
  • रांची सिटीजन फोरम का वार्ड-7 में बैठक संपन्न 
  • उपस्थित स्थानीय लोगों से आगामी रांची नगर निगम चुनाव को लेकर हुई रायशुमारी 
  • वार्ड-7 में लगा है समस्याओं का अंबार, मुख्य रूप से पानी, सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे हैं लोग रांची सिटीजन फोरम रांची के सभी 53 वार्ड पर 
  • एक-एक प्रत्याशी को देगा अपना पूर्ण समर्थन : दीपेश निराला 

टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में वार्ड-7 अंतर्गत गाड़ीगांव, पाहनटोली, खेलगांव में आयोजित की गई। जिसमें वार्ड-7 में व्याप्त समस्याओं जैसे पानी की दिक्कत, सड़क की दिक्कत, नाली का अभाव, नियमित झाड़ू नहीं लगना तथा नियमित रूप से कचरा का उठाव नहीं होना जैसी दर्जनों समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। 

साथ ही आगामी रांची नगर निगम चुनाव हेतु फोरम की ओर से अपनी कार्ययोजना बनाई गई। यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है और यहां एक बड़ी जनसंख्या निवास करती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलोनी, अपार्टमेंट्स, खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी, आनंद विहार, अयोध्यापुरी, हरित विहार, सैनिक कॉलोनी, कृष्णा विहार और होटवार क्षेत्र में स्थित विभिन्न बस्तियां आती हैं। 

बैठक की संयोजकता शिवानी लता ने की और बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी के अलावा वार्ड-7 के स्थानीय वार्ड संयोजक अमरनाथ चौबे, सहसंयोजक रंजय कुमार पाठक, मनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार मिश्रा, इंदु सुषमा तिग्गा, गौतम कुमार पांडेय, सुजीत कुमार पांडेय, छोटी देवी, श्री कुमारी, मंजू देवी, उपस्थित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,200